समय
इतना आगे बढ़
गया कि पैन-कॉपी से
लेकर डिजिटल खिलौने
(मोबाइल , आई-पैड
आदि ) तक आम
आदमी कि पहुँच
में है। परंतु
फिर भी ऐसा
लगता है कि
बहुत कुछ है
जो याद नहीं
आ रहा है।
सोचा चलो इन
खिलौनों का इस्तेमाल
कर लेते हैं।
अब अगर इन्टरनेट
को इनके साथ
जोड़ लें तब
हम बन जाते
हैं सुपरमैन। लेकिन
मैं जो वस्तुएं
ढूंढना चाह रहा
था वैसा कुछ
मिला नहीं। कहते
हैं जो गुजर गया
वो अच्छा था
लेकिन आगे बढ़ो।
हमें लगा अगर
आगे नहीं बढ़ोगे
तो अस्तित्व खतरे
में होगा। इस
अस्तित्व को खतरा
न हो इसलिए
जरुरी नहीं आगे
ही बढो,पीछे
कुछ नहीं है।
पीछे जाना कई
बार आगे से
भी बढ़ कर
होता है। समय
के सन्दर्भ में
हमारे ऊपर बहुत
ज्ञान पेला जा
चूका है
कि इसका क्या
करना चाहिए। जितने भी ये
ज्ञानी हैं सब
फेल के फेल।
हमें कई बार
ये Confusion रहा
कि ये बन्दा
बुजुर्ग भी है,अनुतीर्ण भी है।
इस व्यक्ति का
कमाल ये कि
स्वयं को दुनिया
का सबसे सफल
व्यक्ति समझता है। इस
प्रकार के ज्ञानियो
से मेरा बहुत
पाला पड़ा है।
तब क्या समय
से नफरत करूँ
या इन ज्ञानियो
से। शायद मुझे
धैर्य के साथ
होना चाहिए क्योंकि
वो समय के
बारे में बेहतरीन
जाना जाता है।
हा हा धैर्य
तो हमें दुश्मन
लगता है। इससे
तो हमारा परिवारिक
सम्बन्ध भी नहीं
है। शायद धैर्य
मुझे इसलिए पसंद
नहीं क्योंकि ये
बद मिजाजी सा
लगता है। अब
अगर ये मुझे
पसंद नहीं तो
इसे मेरे पीछे
नहीं आना चाहिए,बहुत दुनिया
है जो इसके
इन्तेजार कर रही
है। बड़ी अदबी
से इस्तेकबाल करने
वाले हैं। परन्तु
शायद इसको भी
समय की समझ
नहीं है इसलिए
हमारे पीछे पड़ा
रहता है।
एक चीज धैर्य के साथ मजेदार जुडी हुई है।
अब कहा जाता है कि जहाँ दो बर्तन होंगे तो वो टकराएंगे यनिके थोड़ा शोर करेंगे। अब अगर
बर्तन जितने अधिक हों तो वो उतने ज्यादा म्यूजिकल होंगे। मुझे म्यूजिक पसंद है एक,दूसरा
कहते हैं जहाँ थोड़ा झगड़ा होगा तो वहां प्यार
अवश्य विराजमान होगा। इसलिए इस तथ्य ( धैर्य ) को अपने से दूर रखें इससे आपका घर म्यूजिकल
तथा प्यारा बना रहेगा। अब समय भी आपके लिए इतना महत्व नहीं रखता जितना ज्ञानी मानते
हैं। आराम से उठिये , मस्त सोईए। जागने के बाद आराम से खा-पी कर बिस्तर छोड़िये। अगर
ज्यादा गन्दा महसूस कर रहे हैं तो नहा-धो कर घर से निकलिए। अपनी दिनचर्य निपटाएं। आकर
आराम कीजिये ताकि शरीर को ज्यादा कष्ट न हो तथा आप सेहतमंद बने रहें ? आज 5 जुलाई 2015।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें